{"_id":"62e96bc2e74d4d271410ac48","slug":"the-tussle-between-the-junior-engineer-and-the-bjp-leader-caught-fire-ghazipur-news-vns667304723","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंता और भाजपा नेता में हुई कहासुनी ने पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अभियंता और भाजपा नेता में हुई कहासुनी ने पकड़ा तूल
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र बाराचंवर के अवर अभियंता के साथ एक भाजपा नेता सहित तीन लोगों की हुई कहासुनी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। चार दिन पूर्व की इस घटना में पुलिस ने भाजपा नेता को सोमवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को भाजपा नेता की गिरफ्तारी की सूचना जैसे ही अन्य भाजपाइयों को मिली वे बरेसर थाना पहुंचकर पुलिस पर भाजपा नेता को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। बाद में अधिकारियों से बातचीत के बाद पुलिस ने भाजपा नेता को मुचलके पर छोड़ दिया। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से विद्युत कर्मियों में भारी असंतोष है।
मालूम हो कि बाराचंवर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रयागराज के हंडिया निवासी कृष्ण मुरारी बिंद ने 30 जुलाई को बरेसर पुलिस को तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। तहरीर में अवर अभियंता ने पुलिस को अवगत कराया है कि 30 जुलाई को 12.30 बजे दिन में बाराचंवर उपकेंद्र पर विद्युत बिल से संबंधित बकाया के साथ विभागीय कार्य निपटा रहा थे। इसी बीच एक भाजपा नेता के साथ दो लोग आए और कहा कि बगैर मुझसे पूछे किसी गांव में बिजली की जांच नहीं होगी। यहीं नहीं सभी ने धमकी दिया कि किसी की लाइन नहीं कटनी चाहिए। इसके साथ ही एक व्यक्ति ने भाजपा नेता का रिवाल्वर लेकर सटा दिया और कहा कि नहीं मानने पर ट्रामा सेंटर भेज दिया जाएगा। साथ ही मुझे जान से मारने धमकी देते हुए चले गए।
बरेसर पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर दो नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ गाली गलौज का मामला दर्ज कर लिया। इस पर पुलिस ने सोमवार की रात भाजपा नेता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे दिन सुबह जैसे क्षेत्र के भाजपा नेताओं को पता चला बरेसर थाना पहुंचकर दबाव बनाकर छोड़ने को कहने लगे। भाजपा नेताओं के साथ पुलिस उच्चाधिकारियों की बातचीत हुई। इसके बाद गिरफ्तार भाजपा नेता को पुलिस ने मुचलके पर छोड़ दिया। वहीं अवर अभियंता के साथ बदसलूकी का मामला पूरे जनपद के विद्युत कर्मचारियों और अधिकारियों में तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष गजेंद्र राय ने बताया कि गिरफ्तार भाजपा नेता को मुचलके पर छोड़ा गया है।