{"_id":"5888e9e54f1c1bde3bcf50b6","slug":"the-truck-s-dash-was-breakingjam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का गुल्ला टूटने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक का गुल्ला टूटने से लगा जाम
ghazipur
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर आवागमन करने वालों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। मार्ग के गड्ढों में आए दिन ट्रकों का गुल्ला टूट जा रहा है। जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। गहमर पोखरा के पास मंगलवार की देर रात मार्ग के गड्ढा में एक ट्रक का गुल्ला टूटने से आवागमन प्रभावित है। इस दौरान घंटों लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। छोटे चारपहिया वाहन नकदीलपुर-रेवतीपुर बाईपास से आ-जा रहे हैं।
ताड़ीघाट-बारा मार्ग की हालत बद से बदतर होती जा रही है। आलम यह है सड़क पर मौजूद गड्ढों में ट्रकों का गुल्ला टूटने, फंसने की वजह से लोगों को एक माह में 20 से लेकर 25 दिन तक जाम का सामना करना पड़ रहा है। कभी -कभी लोग पांच घंटे तक जाम झेल रहे हैं, तो कभी 20 से लेकर 25 घंटे। देर रात गहमर पोखरा के पास सड़क के गड्ढे में फंसने से एक ट्रक का गुल्ला टूट गया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया।
आलम यह है कि दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। ट्रकों के फंसने से आवागमन कर रहे साइकिल और बाइक के साथ पैदल चलने वाले लोग परेशान हैं। लोगों का कहना था कि इस मार्ग पर जाम लगना आम बात हो गई है। शाम तक आवागमन सुचारू नहीं हो सका था।
विज्ञापन
दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार, रक्सहां बाईपास मार्ग पर बालू लदे ट्रक का गुल्ला मंगलवार की देर रात टूट गया है। इस वजह से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। ऐसे में दोनों तरफ काफी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। घंटों जाम की वजह से आवगामन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बालू लदा ट्रक बिहार की तरफ से रात में मार्ग से गुजर रहा था।
इसी दौरान रक्सहां बाईपास के समीप सड़क के बीच बने गड्ढा में ट्रक का गुल्ला टूट गया, जिससे ट्रक बीच मार्ग पर खड़ा हो गया और आवागमन बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। दिन में दो बजे तक आवागमन सुचारू नहीं सका था। मालूम हो कि रक्सहां बाईपास मार्ग की हालत इतनी दयनीय हो गई है कि वाहनों की कौन कहे, पैदल चलना भी कष्टदायक है।