फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The truck crushed by a death

ट्रक से कुचलकर एक की मौत

Wed, 30 Nov 2016 12:55 AM IST
गाजीपुर अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
The truck crushed by a death
कैंटर ने मारी कार को टक्कर - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के भड़सर पेट्रोल पंप के पास  मंगलवार को गाजीपुर से मऊ  जा रहे ट्रक ने बाइक को धक्का मार दिया। इस घटना में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गाजीपुर-मऊ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ और तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। ढाई घंटे तक चले जाम से यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के बंतरा गांव निवासी  रमेश राजभर (45) अपने मित्र बिजापतपुर निवासी सनोज राजभर (33) के साथ एक शादी समारोह से मंगलवार की सुबह अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन



सुबह कोहरा होने के चलते गाजीपुर से मऊ की ओर से जा रहे ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चला रहे रमेश राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सनोज राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने गाजीपुर-मऊ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। दुर्घंटना और जाम की जानकारी होते ही आस- पास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी जब जाम समाप्त नहीं हुआ तो इसकी जानकरी आला अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सदर तहसीलदार बृजेश वर्मा और सीओ हृदयानंद सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। तहसीलदार ने मृतक के परिजनों से वार्ता कर किसान बीमा योजना के  तहत पांच लाख तथा पारिवारिक लाभ और जनधन के तहत पैसा दिलवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। करीब ढाई घंटे लगे जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed