फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The tribute to the jawans children

शहीद जवानों को बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 11 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Thu, 11 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
The tribute to the jawans children
सियाचीन में 25 फीट बर्फ के नीचे 144 घंटे तक दबे रहने वाले लांस नायक हनुमनथप्पा की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न शैक्षिक एवं राजनैतिक संगठनों की ओर से शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


शहर के जयनगर कॉलोनी स्थित अवध पब्लिक स्कूल में विद्यालय के बच्चों ने प्रार्थना सभा आयोजित कर हनुमनथप्पा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य किरन सिंह ने कहा कि लांस नायक ने देश की
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। हम देश वासियों को सेना पर नाज है। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में अध्यक्ष शफीक अहमद, डॉ. मारकंडेय सिंह, अखिलेश्व, मुहम्मद राशिद, आशुतोष गुप्ता,
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग पांडेय, कुसुम तिवारी, ऊषा चतुर्वेदी मौजूद रहीं। युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक में शोक व्यक्त करने वालों में अब्दुर राफेज्या, आशुतोष गुप्त, ओमप्रकाश भारद्वाज, शबीबुल हसन, विनोद, संतोष, रत्नेश  पांडेय, शमशाद आलम, मंसूर

आलम राईनी, तनवीर आलम, शेर खान, अभिषेक पांडेय  उपस्थित थे। बधवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें भारतीय थल सेना के नौ शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लांस


नायक हनुमनथप्पा जो छह दिनों तक बर्फ में दबे हुए थे जिन्हे 9 फरवरी को बर्फ से जीवित बाहर निकाला गया था। छात्र एवं छात्राओं ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर निर्देशक मोहित श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डा. राजेश कारकून और विद्यालय का शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed