{"_id":"67cddb94bdbc8c92ab0d0841","slug":"the-transformer-exploded-as-soon-as-it-was-installed-boiling-oil-fell-on-the-passersby-like-a-fountain-four-people-got-burnt-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-129327-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रांसफाॅर्मर लगते ही फटा, फव्वारे की तरह राहगीरों पर पड़ा खौलता तेल, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रांसफाॅर्मर लगते ही फटा, फव्वारे की तरह राहगीरों पर पड़ा खौलता तेल, चार झुलसे
विज्ञापन
ग्रामसभा उसिया के मोती नगर में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। सड़क किनारे खेत में 25 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगते ही फट गया। ट्रांसफाॅर्मर का खौलता तेल फव्वारे की तरह राहगीरों पर पड़ने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें तीन एक ही गांव के निवासी हैं। चारों झुलसे राहगीरों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। झुलसे लोगों में एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
उसिया ग्रामसभा अंतर्गत मोतीनगर में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर कई दिनों से जला हुआ था। इसे बदलने के लिए टेंपो से दूसरा ट्रांसफाॅर्मर मंगाया गया था। पुराना ट्रांसफार्मर उतारकर नया सुबह नौ बजे उसे लगाया गया और बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई लेकिन जैसे ही आपूर्ति चालू हुई, 10 मिनट बाद बाद ही ट्रांसफाॅर्मर में धमाका हुआ और वह फट गया।
ट्रांसफाॅर्मर का खौलता तेल फव्वारे की तरह राहगीरों पर पड़ा। इससे उसिया गांव निवासी महताब खान (46) पुत्र दाऊद, महताब खान (28) पुत्र सउआब खान, साहिल उर्फ अदनान खान (18) पुत्र खालिद और बारा निवासी कृष्णा राजभर (17) पुत्र गुड्डू गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन दिलदारनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कृष्णा राजभर की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सेवराई एसडीएम लोकेश कुमार, जमानिया क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी, दिलदारनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा, पूर्व विधायक सुनीता सिंह भी पहुंचीं और झुलसे लोगों का हाल जाना। दोपहर बाद अस्पताल में भर्ती सभी तीन झुलसे लोगों को भी वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।