फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The train which was closed since the Corona period started stopping at Bhadaura railway station

Ghazipur News: कोरोना काल से बंद ट्रेन का भदौरा रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ ठहराव

Thu, 07 Aug 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The train which was closed since the Corona period started stopping at Bhadaura railway station
लोको पायलट का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : डिघिया नाले पर लाल निशान के पार हुआ घाघरा का जलस्तर
सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के दौरान बंद ट्रेन 13006 हावड़ा अमृतसर मेल ( पंजाब मेल) ट्रेन का फिर से ठहराव बृहस्पतिवार को हुआ। रेल यात्री कल्याण समिति के ओमप्रकाश सिंह और संजीव सिंह ने भदौरा रेलवे स्टेशन पहुंच कर पंजाब मेल के लोको पायलट को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान भदौरा रेलवे स्टेशन पर रुक रही पंजाब मेल, फरक्का एक्सप्रेस और पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बंद कर दिया गया था। कोरोना काल खत्म होने के बावजूद भी इनका ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया। रेल यात्रियों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा लगातार रेल प्रशासन से ट्रेनों के पुन: ठहराव की मांग की जा रही थी। वहीं रेलवे की ओर से जारी पत्र के अनुसार रेल मंत्रालय ने भदौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 13006 हावड़ा अमृतसर मेल (पंजाब मेल) के ठहराव की सूचना दी थी। यह ट्रेन 7 जुलाई से भदौरा रेलवे स्टेशन पर अप लाइन में सुबह 5:45 बजे और डाउन लाइन में शाम में 7 बजे रुकेगी। पंजाब मेल के ठहराव के सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों में हर्ष का माहौल है। ट्रेन जब भदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो लोगों के द्वारा जय मां कामाख्या के गगनभेदी जयघोष के साथ इस पल को और भी ऐतिहासिक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed