फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The thugs took away the jewelry on the pretext of spying

सपाई करने के बहाने ठग गहने ले उड़े

Sun, 13 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
The thugs took away the jewelry on the pretext of spying
खानपुर / मौधा। खानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार को दो ठगों ने साफ करने के नाम पर डेढ़ लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। फिलहाल पुलिस मकान में लगे सीसी टीवी कैमरे के सहारे आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

रामपुर गांव निवासी अनिल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ससुराल से पुत्री आस्था सिंह घर आई थी। वह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान दो युवक आभूषण साफ करने के लिए पाउडर बेच रहे थे। इस पर पुत्री ने चांदी का आभूषण साफ करने के लिए दे दिया तो ठगों ने पायल साफ कर दे दिया। इसके बाद पुत्री ने सोने की चेन, बाली और अंगूठी भी साफ करने के लिए दे दिया। ठगों ने गर्म और हल्दी के पाउडर का मिश्रण बनाकर एक डिब्बी में डाल दिया और दस मिनट बाद खोलने को कहा। साथ ही दोनों वहां से फरार हो गए। जब पुत्री ने बंद डिब्बी खोला तो आभूषण गायब थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करने के साथ ठगों को दबोचने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सिधौना पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि घर में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही दबोच लिया जाएगा। थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि मामले की छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed