फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The teenager was murdered by strangulation

पीएम रिपोर्ट: किशोरी की गला दबाकर हुई थी हत्या

Mon, 07 Dec 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
The teenager was murdered by strangulation
बहरियाबाद। क्षेत्र के एक गांव में रविवार को किशोरी की हत्या गला दबाकर की गई थी। यह खुलासा सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। हालांकि विधि विज्ञान कंद्र वाराणसी जांच रिपोर्ट नहीं आने पर अभी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। पीएम रिपोर्ट में किशोरी के चेहरे पर घाव निशान बताया गया है। चिकित्कसों की टीम ने माना कि प्रथम दृष्टया किशोरी के साथ बलात्कार होना प्रतीत हो रहा है लेकिन इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकती है। उधर सोमवार को शव के अंतिम संस्कार में विलंब होने पर पुलिस परेशान दिखी। अपराह्न तीन बजे अंतिम संस्कार होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिले के दो डाक्टरों के पैनल ने रविवार की देर रात किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने किशोरी की गला दबाकर हत्या की पुष्टि की गई थी। किशोरी के चेहरे के दाहिने तरफ भी जख्म के गहरे निशान पाए गए हैं। उधर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। देर रात नौ बजे परिजन शव लेकर घर चले आए थे लेकिन दूसरे दिन सुबह अंतिम संस्कार में विलंब होने पर पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी एसओ से बराबर संपर्क में बने रहे और अंतिम संस्कार की जानकारी ले रहे थे। पुलिस इस मामले में गांव के कुछ युवकों को पकड़ना शुरू कर दिया है। बहरियाबाद पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ जारी है, बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना के दूसरे दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं का पीड़ित परिवार के घर तांता लगा रहा। सभी ने एक स्वर से दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी, पचास लाख तथा आवास पीड़ित परिवार को देने की मांग की है।
विज्ञापन

0000
इनसेट...
गांव में पुलिस का सख्त पहरा
बहरियाबाद। गांव में किशोरी की हत्या के बाद से ही पुलिस डेरा डाल दिया है। सीओ सैदपुर राजीव द्विवेदी, थानाध्यक्ष रामनिवास, एसआई होरिल यादव ने कई बार गांव का चक्रमण किया। रात से ही कुछ पुलिसकर्मी गांव में जमे हुए हैं। सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियां रात भर दौड़ती रही। इससे गांव में रूक-रूक कर सन्नाटा भंग हो रहा था, ऊधर रह -रह कर परिजनों की सिसकियां सन्नाटे को भेद रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
-किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। बलात्कार हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि स्लाइड जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।- राजीव द्विवेदी, सीओ सैदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed