फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The team that returned after winning was welcomed at the Meghbaran Stadium

खिताब जीत कर लौटी टीम का मेघबरन स्टेडियम में हुआ स्वागत

Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The team that returned after winning was welcomed at the Meghbaran Stadium
बलरामपुर जिले में बीते आठ से बारह दिसंबर तक आयोजित महाराजा सर भगवती प्रसाद आल इंडिया प्राइज मनी हाकी टूर्नामेंट में करमपुर की मेघबरन टीम खिताब हासिल करने के बाद शुक्रवार को लौटी। करमपुर के मेघबरन स्टेडियम में टीम के मैनेजर मनोज सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अपने पहले ही मैच में लखनऊ की टीम करमपुर से 4-0 के अंतर से पराजित हो गई जबकि दूसरे मैच में प्रतिद्वंद्वी टीम के न आने से हमें वाक ओवर मिल गया। फिर एसएसबी लखनऊ को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में करमपुर ने 5-0 से और सेमी फाइनल में नार्दर्न रेलवे दिल्ली को 4-3 से हराया। इसके बाद फाइनल में बलरामपुर की टीम को 1-0 से हराकर खिताब हासिल कर लिया। जीत की खुशी में खेल प्रेमियों के बीच मिठाई वितरित की गई। इस दौरान स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ठाकुर, आशुतोष सिंह शालू, कोच इंद्रदेव, सुजीत तिवारी, रमेश यादव, राहुल चौबे, विपुल चौबे, सोनू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed