फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The system of jail changed, better food started being provided than before

Ghazipur News: जेल की बदली व्यवस्था, मिलने लगा पहले से बेहतर खाना

Thu, 20 Mar 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The system of jail changed, better food started being provided than before
जिला जेल की व्यवस्थाएं बदली हैं। कड़ाई के साथ जेल मैनुअल का ध्यान दिया जा रहा है, इससे आम बंदी भी संतुष्ट बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, जेल के कुछ बंदी यहां तक कहने लगे हैं कि उन्हें पहले से अच्छा खाना मिलने लगा है। दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो ऐसे गुटबंदी करने वाले बंदियों और कैदियों को चिह्नित किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और भी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
जिला जेल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सभी बैरक में सघन तलाशी कराई जा रही है। संदिग्ध बंदियों से पूछताछ के बाद उन्हें हिदायत दी गई है कि वे जेल में अनियमित गतिविधियों से दूर रहें। हालांकि जेल में कोई जिम्मेदार कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जिला और जेल प्रशासन की जांच में जो बातें सामने आई हैं, उस आधार पर कुछ और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है। इसमें वार्डेन भी शामिल हैं।
विज्ञापन

क्योंकि जांच में सामने आ चुका है कि जेल में कई कैदियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। पैसे लेकर सुविधाएं दी जा रही थीं। वहीं, जेल से जेल अधीक्षक, जेलर और एक डिप्टी जेलर के निलंबन और 16 बंदी-कैदी के चार जेलों में भेजने के बाद अभी और कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों की मानें तो जिम्मेदारों और कुछ बंदी कैदी में सांठगांठ और गुटबंदी की बात सामने आ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और बंदी दूसरे जेल में भी भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed