{"_id":"678805b77c43bf9d2402df6c","slug":"the-sun-did-not-shine-even-on-the-second-day-cold-wave-continued-throughout-the-day-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-126721-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दूसरे दिन भी नहीं निकली धूप पूरे दिन चलती रही शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दूसरे दिन भी नहीं निकली धूप पूरे दिन चलती रही शीतलहर
विज्ञापन
जनपद में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी धूप नहीं निकली। पूरे दिन चलने वाली शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते रहे। सुबह और शाम के वातावरण में हल्का कोहरा छाया रहा। इसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही सर्द हवाओं के चलने का क्रम शुरू हो गया था। पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रहीं।
इसके कारण गलन और ठिठुरन के कारण लोग कंपकंपी का अहसास करते रहे। सबसे अधिक दुश्वारियों का सामना बाइक सवारों को करना पड़ा। बाइक चलाते समय सर्द हवाओं के थपेड़ों से लोग ठिठुरने लगे। सर्द हवाओं से बचने के लिए लोग ऊपर से नीचे तक गर्म कपड़ों से ढंके नजर आए। सामान्य दिनों की अपेक्षा बाजार में रौनक कम देखने को मिली।
घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में लोगों को ठंड से राहत पाने के लिए रूम हीटर का सहारा लेते हुए देखा गया। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आगामी तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
साथ ही वातावरण में हल्का कोहरा भी रहेगा।