फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The students were given firm determination, time management mantra

छात्राओं को दिया दृढ़ निश्चय, समय प्रबंधन का मंत्र

Mon, 21 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
The students were given firm determination, time management mantra
महिला पी जी कॉलेज में कैरियर काउंसलिंग इन गाइडेंस सत्र में बोलती डॉ किरण सिंह मौर्य। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को कॅरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस प्रकोष्ठ की ओर से ब्रेन स्टार्मिंग सत्र का आयोजन कर छात्राओं को सफलता के गुर बताए गए। सत्र में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. बीपी सिंह ने छात्राओं को सफलता के लिए समय प्रबंधन, सही रणनीति, दृढ़ निश्चय और योग्य मार्गदर्शन को अपनाने का मंत्र दिया। उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिए विषय के चुनाव, पढ़ने की अवधि तथा माध्यम को लेकर छात्राओं की जिज्ञासा शांत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजस्थान सरकार की तरफ से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पुरस्कार से सम्मानित डॉ. किरण सिंह मौर्य ने छात्राओं को जीवन में आने वाली चुनौतियों, सामाजिक परिवेश आदि से निपटने के गुर सिखाए। छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर आपमें हौसला है और आप के अभिभावक साथ देने को तैयार हैं तथा बदलाव की लहर पैदा होती है। अतिथि द्वय का सम्मान महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने स्मृति चिह्न एवं महाविद्यालय की पत्रिका कीर्ति देकर किया। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय के शिक्षकों और आपके अभिभावकों को सच्ची प्रसन्नता तब होगी जब आप जीवन में सफल हो जाएंगे। काउंसलिंग सत्र का संचालन श्वेता यादव तथा रिफत फातिमा ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निरंजन यादव ने किया। सत्र की परिकल्पना तथा संयोजन डॉ. संतन कुमार राम एवं डॉ. विकास सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. सारिका सिंह, डॉ. अकबर-ए-आजम, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. शंभूशरण प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed