फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The struggle will continue till the killers go to jail

हत्यारोपियों के जेल जाने तक जारी रहेगा संघर्ष

Sat, 22 Feb 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
The struggle will continue till the killers go to jail
गहमर गांव के चिंनगी दीवान मोहल्ले में मारपीट में पूर्व सैनिक रामशंकर यादव की मौत के बाद सपा का प्? - फोटो : GHAZIPUR
सेवराई/गहमर। विगत रविवार को गहमर गांव के दो पक्षों में हुए विवाद की आंच प्रदेश स्तर पर फैल गई है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस मामले की जांच करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने शनिवार की दोपहर मौके पर पहुंच कर पीड़ितों एवं लोगों के बयान दर्ज किया। साथ ही एक बैठक कर दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी की ओर से पीड़ितों के साथ खड़े रहने का एवं न्याय दिलाने का वादा भी किया।
विज्ञापन

गहमर गांव के चिनगी दीवान मुहल्ले में बीते रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। इसमें इलाजरत पूर्व सैनिक रामशंकर यादव की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही राजनीतिक गलियारे में हंगामा मच गया। यह बात जब सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को पता चली तो उन्होंने बलिया के पूर्व विधायक मोहम्मद रिजवी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल को गठित कर उक्त मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा। इस पर आज दोपहर उक्त जांच कमेटी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर उनका बयान दर्ज करते हुए सांत्वना दी। बैठक में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि कुछ लोग हैं जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं एवं जब तक दोषियों को ऊपर सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक हमारी जंग जारी रहेगी। जंगीपुर के विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने इस मामले को सोमवार को सदन में दमदारी से उठाने की बात भी कही। जांच कमेटी का नेतृत्व कर रहे मोहम्मद रिजवी ने भी कहा कि जब तक दोषियों को जेल की सलाखों के अंदर नहीं पहुंचाया जाएगा तब तक हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। जांच टीम में सैदपुर के विधायक सुभाष पासी, छात्र नेता संतोष यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed