फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The station's panel room is being air-conditioned at a cost of Rs 5 lakh

Ghazipur News: पांच लाख से वातानुकूलित किया जा रहा स्टेशन का पैनल कक्ष

Sat, 14 Feb 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The station's panel room is being air-conditioned at a cost of Rs 5 lakh
ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन स्थित पैनल कक्ष। संवाद
सुहवल। रेल मंत्रालय के निर्देश पर ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के पहले चरण में प्लेटफार्म नंबर एक स्थित पैनल कक्ष को वातानुकूलित किया जा रहा है। यहां दो-दो टन क्षमता के दो एसी लगाए जा रहे हैं। इस कार्य पर करीब पांच लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य ट्रेनों के संचालन के लिए स्थापित आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित रखना है, ताकि वह गर्मी में भी सुचारु रूप से कार्य कर सकें। रेल अधिकारियों के अनुसार पैनल कक्ष के वातानुकूलित होने के बाद अगले चरण में यात्रियों के लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय, प्रतीक्षालय और प्लेटफार्म पर बैठने की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। स्टेशन का निर्माण वर्ष 2016 में लगभग 25 करोड़ से शुरू हुआ था और 2023 में यह बनकर तैयार हुआ था।
विज्ञापन

मार्च 2024 में इसके शुभारंभ के साथ ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ हुआ था। वर्तमान में यहां से दो यात्री ट्रेनों का संचालन हो रहा है। करीब 80 हजार वर्ग मीटर में फैले स्टेशन पर चार प्लेटफार्म बनाए गए हैं। स्टेशन मास्टर राजेश कुमार के अनुसार इसके आधुनिकीकरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल पैनल कक्ष को वातानुकूलित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed