फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The station, built at a cost of Rs 25 crore, has neither a waiting room nor a toilet.

Ghazipur News: 25 करोड़ से बने स्टेशन पर न प्रतीक्षालय है न शौचालय

Tue, 21 Jul 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The station, built at a cost of Rs 25 crore, has neither a waiting room nor a toilet.
ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन। संवाद
सुहवल। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पूर्व मध्य रेलवे का तारीघाट रेलवे स्टेशन यात्रियों को अब तक बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा सका है।
विज्ञापन

स्टेशन का संचालन शुरू हुए करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन यहां न प्रतीक्षालय है, न बैठने के लिए पर्याप्त बेंच और न ही शौचालय की व्यवस्था।
इससे रोजाना सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों अनीश, आशुतोष, सत्यप्रकाश, हरिपाल, सुनील और विनोद का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार लंबे समय तक खड़े होकर करना पड़ता है।

गर्मी, बरसात और सर्दी के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है।
सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को शौचालय नहीं होने से उठानी पड़ रही है।
उप प्रबंधक अरुण भूषण प्रताप सिंह ने बताया कि स्टेशन पर शौचालय और यात्रियों के बैठने के लिए बेंच व कुर्सियों की व्यवस्था कराने की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता हो चुकी है और जल्द ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed