फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The stakes in the arena, the swings on the trees

अखाड़ों में लगे दांव तो पेड़ों पर लगे झूले

Tue, 02 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The stakes in the arena, the swings on the trees
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को नागपंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह घरों की साफ-सफाई कर लोगों ने दूध-लावा चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया। घरों में विशेष प्रकार का पकवान बनाया गया। एक तरफ जहां युवतियों, महिलाओं और बच्चों ने झूले का आनंद उठाया, वहीं विभिन्न अखाड़ों में पहलवानों ने दमखम का प्रदर्शन किया। इस मौके पर कई स्थानों पर मेले भी लगे, जिसका लोगों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से नागपंचमी की तैयारी की जा रही थी। मंगलवार की सुबह लोगों ने घर के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई कर दूध और लावा चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को नाग पंचमी मनी। ग्रामीण क्षेत्रों में अखाड़ों में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ जिसमें गांव के युवाओं ने कुश्ती के दांव पेंच आजमाए। गहमर संवाददाता के अनुसार गांव स्थित बकस बाबा धाम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भोर से से ही भक्तों के आने का जो क्रम शुरू हुआ वह दोपहर तक चलता रहा। सर्पदंश से बचाव के लिए लोग यहां से मिले प्रसाद के तौर पर लावा और चावल का छिड़काव अपने घरों में करते हैं। नागपंचमी के दिन यहां विशेष पूजन-अर्चन होता है। यहां से पूजा होने के बाद ही लोग अपने घरों में पूजा कर भोजन आदि बनाने का कार्य प्रारंभ करते हैं। करीमुद्दीनपुर एवं दुबिहा संवाददाता के अनुसार नागपंचमी का पर्व क्षेत्र में परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर नाग देवता को दूध-लावा चढ़ाकर पूजन किया गया। क्षेत्र के विश्वंभरपुर ग्राम में स्थित तक्षक बाबा के मंदिर तथा अमवा की सती माई दरबार में दर्शन-पूजन तथा लावा चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

जंगीपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में नागपंचमी का पर्व मनाया गया। सुबह नाग देवता को दूध एवं लावा चढ़ाया गया। इसके बाद कई स्थानों पर कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं युवतियों ने झूला झूलकर एवं कजरी गाकर पर्व के प्रति उत्साह जाहिर किया। जमानिया एवं मतसा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इसी तरह मौधा, सुहवल, सिधागरघाट, कासिमाबाद, भीमापार, सादात, दुल्लहपुर, नंदगंज, बिरनो, औड़िहार, बहरियाबाद, मरदह, शादियाबाद, दिलदारनगर, दुबिहा, जखनिया सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी नागपंचमी की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवानों ने की जोर आजमाइश
रेवतीपुर/दुल्लहपुर। नाग पंचमी के अवसर पर नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज के परिसर में कबड्डी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उधर बिरनो क्षेत्र के पांडेयपुर बिठौरा में ब्रम्ह स्थान पर नागपंचमी पर्व पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद क्षेत्र के युवकों द्वारा विभिन्न खेल कला का प्रदर्शन किया गया। इसमें कुश्ती, लंबी कूद, ऊंची कूद के साथ ही कबड्डी शामिल थी। इस अवसर पर अनिल यादव, उमेश पांडेय, लोहा पहलवान, विनय पांडेय, शिवलाल राजभर, उमेश पाल, रमेश गुप्ता, अतुल पांडेय, दीपक कनौजिया, मनीष पांडेय, झुल्लन कनौजिया, नितेश राजभर, अभिमन्यु पाल, मनीष कनौजिया, अर्जुन राजभर, आशीष गुप्ता, हिमांशु कनौजिया, आशू कनौजिया, जीवन कनौजिया, अश्विन खरवार, दिनेश यादव आदि मौजूद थे। भुड़कुड़ा क्षेत्र के अलीपुर मदरा गांव में दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा नेता राजू यादव ने फीता काटकर किया। उसके बाद जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। जौनपुर के रामदुलार, जौनपुर के प्रिंस, करमपुर के सिकंदर पहलवान, भड़सर के अंकित, मदरा के अशोक पहलवान, सिखड़ी के गोलू, सिखड़ी के शिवप्रताप, सराय मुबारक आजमगढ़ के रोशन पहलवान ने जोर आजमाइश कर जीत हासिल की। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बबलू उर्फ लक्ष्मण यादव, सत्येंद्र पहलवान, भानू पहलवान, महेंद्र यादव, अंकुर यादव, अरविंद यादव, अखिलेश यादव, बिट्टू, झगरू, अशोक, प्रदीप, छेदी आदि उपस्थित थे।

मेला का आनंद उठाया
गाजीपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नागपंचमी के मौके पर कई जगहों पर मेले का आयोजन किया गया था। मेले में एक तरफ जहां बड़ों ने कुश्ती-दंगल का आनंद उठाया, वहीं बच्चों ने झूले का। मेले में लगे गुब्बारे, खिलौने, चाट-पकौड़ी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed