फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The road will be 16 meters wide to get relief from the jam soon.

Ghazipur News: जाम से जल्द मिलेगी निजात 16 मीटर चौड़ी होगी सड़क

Thu, 17 Oct 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
The road will be 16 meters wide to get relief from the jam soon.
गाजीपुर। शहर में जाम की समस्या से आने वाले दिनों में लोगों को निजात मिल सकती। महराजगंज फोरलेन से लेकर शहर के अंदर से होते हुए जंगीपुर फोरलेन तक सड़क अब 16 मीटर चौड़ी हो जाएगी। 14 किमी सड़क के चौड़ीकरण के लिए एमएलसी ने प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा है।
विज्ञापन

शासन ने जनप्रतिनिधियों से सड़कों को लेकर प्रस्ताव मांगा है। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और आमलोगों की राय लेने के बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने छह सड़कों को लेकर प्रस्ताव तैयार करके प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को भेजा है।
विज्ञापन

इसमें सबसे महत्वपूर्ण सड़क महराजगंज से लेकर लंका और फिर जंगीपुर फोरलेन से लेकर रौजा तक सडक के चौड़ीकरण को लेकर है। करीब 14 किमी सड़क मौजूदा समय में 12 मीटर है। अब इस सड़क को मध्य से तीन-तीन मीटर और चौड़ीकरण कर उसे फोरलेन बनाने की कवायद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि प्रस्ताव भेजने के दौरान आबादी वाले इलाकों का ध्यान रखा गया है। इसके चलते महराजगंज फोरलेन से लंका बस स्टैंड तक चौड़ीकरण, डिवाईडर, पटरी निर्माण कार्य और सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव है, जिसकी लंबाई छह किमी है। इसी तरह जंगीपुर फोरलेन से रौजा ओवरब्रिज तक चौड़ीकरण, डिवाईडर, पटरी निर्माण कार्य और सुंदरीकरण कार्य कराने का प्रस्ताव है, जिसकी लंबाई लगभग आठ किमी है।
महाहर और मां कामाख्या धाम जाने वाली सड़क भी होगी चौड़ी
मां कामाख्या धाम और महाहर धाम जाने वाली सड़क भी चौड़ी होगी। प्रमुख सचिव लोक निर्माण को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक मां कामाख्या धाम जाने वाली सड़क के अलावा फोरलेन से महाहर धाम तक सात किमी तक सड़क का चौड़ीकरण, पटरी निर्माण और सुंदरीकरण का कार्य कराने का प्रस्ताव है।
औद्योगिक क्षेत्र नंदगंज मार्ग पर भी होगा काम

एमएलसी के प्रस्ताव के मुताबिक फोरलेन नंदगंज से औद्योगिक क्षेत्र नंदगंज तक चौड़ीकरण कार्य होगा। इस कार्य की लंबाई लगभग 01 किमी होगी। इसके अलावा रामजानकी मोड़ ब्लाक संपर्क मार्ग करंडा से चोचकपुर-धरम्मरपुर मार्ग तक चौड़ीकरण पटरी निर्माण और सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव है। इसकी लंबाई लगभग 1 किमी है।

जनता की मांग पर मैंने प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा गया है। प्रयास होगा कि जल्द से जल्द स्वीकृति मिले। - विशाल सिंह चंचल, एमएलसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed