फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The revised target of Pradhan Mantri Awas Yojana Rural has been achieved by the development block

विकासखंड को प्राप्त हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का संशोधित लक्ष्य

Wed, 07 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The revised target of Pradhan Mantri Awas Yojana Rural has been achieved by the development block
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का संशोधित लक्ष्य विकासखंड को प्राप्त हो चुका है। इसको लेकर खंड विकास अधिकारी द्वारा सूची के अनुसार चयनित करने का निर्देश दिया है। खंड विकास अधिकारी हरिनारायण ने बताया कि 295 प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण का संशोधित लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। इस लक्ष्य में अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक एवं अन्य वर्ग के लिए यह लक्ष्य आया है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी आवास की सूची वेबसाइट पर मौजूद है जिसमें प्राथमिकता सूची भी है। इसका पुन: परीक्षण कर ग्राम प्रधान एवं सचिव से विवरण मांगा गया है। इसमें से रजिस्ट्रेशन कराकर जिले से स्वीकृति 49 की प्राप्त हो चुकी है। आवास के लिए प्रत्येक लाभार्थी को समय से आवास बनाना होगा। बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है और किसी को भी इस कार्य के लिए किसी भी प्रकार की धनराशि व्यय नहीं करनी है। अगर कोई अवैध धन मांगता है तो उसकी शिकायत तत्काल कार्यालय में कराएं ताकि उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed