फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The resolution for the prosperity of the country has become a mass movement.

Ghazipur News: जन आंदोलन बन गया है देश की समृद्धि का संकल्प

Wed, 29 Oct 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The resolution for the prosperity of the country has become a mass movement.
बोरसिया स्थित एक कॉलेज में युुवा सम्मेलन के दौरान मुख्य ​अतिथि कौशलेंद्र सिंह पटेल को स्मृति चि - फोटो : टूंडला के थनन पचोखरा में पकड़े गए बाइदक चोर व बरामद चोरी की बाइकें पुलिस
गाजीपुर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बोरसिया स्थित कालेज में भाजयुमो की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र सिंह पटेल ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कहा कि देश की समृद्धि का संकल्प अब जन आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत लक्ष्यों की सफलता के लिए युवाओं की भागीदारी और भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रासंगिक है। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि भाजपा ने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए राजनीति में मूल्यों और सिद्धांतों से कभी कोई समझौता नहीं किया। भाजयुमो देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में लगातार समर्पित होकर काम कर रहा है। सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय ने भी विचार व्यक्त किया। इसके अलावा रामनरेश कुशवाहा, महामंत्री दयाशंकर पांडेय, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, हर्षित सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, ऋषभ राय, आशीष श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, शशांक राय, शिवम राय, सौरभ उपाध्याय, अभिषेक सिंह, योगेश शुक्ला उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला तथा संचालन महामंत्री अविनाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed