फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The repair work of Hameed bridge reached the final stage

अंतिम चरण में पहुंचा हमीद सेतु की मरम्मत का काम

Sat, 12 Sep 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
The repair work of Hameed bridge reached the final stage
सुहवल। हमीद सेतु की मरम्मत का काम अब अंतिम चरण में आ गया है। सेतु के जर्जर 22 रोलर बेयरिंग को बदलने के साथ ही 26 ज्चाइंटरों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। अब सेतु पर कंक्रीट का और करीब 300 ड्रेन को दुरुस्त करने का काम होना है। उम्मीद जताई जा रही है कि 25 सितम्बर तक काम पूरा होने के बाद पुल को आम जनता व कामर्शियल वाहनों के लिए खोल दिया जाय।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण पुल को तीन महीनों से वाहनों के लिए बंद कर देने के कारण राहगीरों को तमाम तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पैदल पुल पार करने को मजबूर है। चार पहिया और हल्के वाहनों को एक किमी की दूरी तय करने के लिए जमानियां, करंडा होते हुए करीब 25 किमी घूमना पड़ रहा है। जबकि बड़े कामर्शियल वाहन बिहार से चंदौली, सैयदराजा- जमानियां वाराणसी होकर आने-जाने को मजबूर है। इस पुल के चालू होने से जहां लोगों के आवागमन में समय और ईधन की बचत होगी वहीं भाड़ा भी कम होगा। किसानों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। उनकी फसलों में समय से खाद बीज न मिलने से खेती जहां पिछड़ गई, वहीं उनके उत्पाद का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सेतु मरम्मत में जुटी कार्यदायी संस्था के इंजीनियर पंकज सिंह ने बताया कि सभी ज्चाइंटरों के मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। कुछ अन्य काम बचा है जो अगले दस दिनों में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed