फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The recent visit health facilities

स्वास्थ्य सुविधाओं का जाना हाल

Fri, 17 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The recent visit health facilities
‌न‌िरीक्षण करते अफसर
जिले में  संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और एनआरएचएम के तहत चल रही योजनाओं की जमीनी हकीकत देखने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम दिल्ली से यहां पहुंची। टीम के दोनों सदस्यों ने शुुक्रवार को छावनी लाइन और रजदेपुर स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण  किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं का बैनर और उपकेंद्र चार्ट नहीं लगने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने  मरदह और सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन



राष्ट्रीय  ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित  कल्याणकारी योजनाओं को लाभ लोगों तक पहुंच रहा है कि सिर्फ कागजी  खानापूर्ति की जा रही है। इसकी हकीकत जानने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आईपी कॉडिनेटर डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा और डा  .विद्या सागर सुबह 9 बजे छावनी लाइन और रजदेपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचे। प्रसव कक्ष में उपकरणों  के रखरखाव और रोजाना होने वाले प्रसव के बारे में जानकारी हासिल की। उपकेंद्रों पर सुविधाओं की सूची नहीं देखकर नाराजगी  जताई और अधिकारियों से बैनर लगाने को कहा।
विज्ञापन




दल के सदस्यों ने मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जननी सुरक्षा  वार्ड, प्रसव कक्ष की जांच की। वार्ड में भर्ती पांडेयपुर राधे निवासी संगीता राजभर से प्राप्त सुविधाओं की जानकारी ली। प्रतिरक्षण केंद्र, प्रयोगशाला, दवा वितरण केंद्र, ओपीडी, टीकाकरण, वैक्सीन, लेबर रूम की सफाई, एंबुलेंस, जननी सुरक्षा  योजना, जन्म पंजीकरण के  बारे में जानकारी ली। सफाई ठीक नहीं होने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। सैदपुर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल जानने के बाद टीम दिल्ली रवाना हो गई। इस दौरान एसीएमओ डॉ. राजेश कुमार सिंह,  डिप्टी सीएमओ डॉ.  आरके  सिन्हा, बीपीएम प्रभुनाथ साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed