{"_id":"698a305c46964fa41407f235","slug":"the-railway-station-will-have-a-new-look-in-a-month-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-146935-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एक महीने में नए लुक में नजर आएगा रेलवे स्टेशन, 96 प्रतिशत काम पूरा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एक महीने में नए लुक में नजर आएगा रेलवे स्टेशन, 96 प्रतिशत काम पूरा हुआ
गाजीपुर। एक महीने का में नए लुक में सिटी रेलवे स्टेशन नजर आएगा। 16.63 करोड़ की लागत से सिटी रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य अब तक 96 प्रतिशत पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में होने के कारण अंदरखाने सिटी रेलवे स्टेशन के उद्घाटन की तैयारी भी चल रही है। वर्ष 2023 से सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का कार्य चल रहा है। इसके तहत विविध निर्माण कार्य हो रहे हैं। रेलवे प्रशासन का दावा है कि फरवरी के अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
निर्माण कार्य के सिटी रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, पानी निकासी, पाथ-वे, स्टेशन भवन को आकर्षक बनाना, पोर्च निर्माण, दो पहिया-तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग, प्लेटफार्म का उच्चीकरण, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर शेड एवं फाल्स सीलिंग कार्य, यात्री प्रतीक्षालय में सुधार, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट, ट्रांसफार्मर, साइनेज, लाइटिंग एवं पंखें की व्यवस्था होना तय है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सिटी रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द कार्य पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।