फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The railing of the culvert is broken, there is a danger of accident

पुलिया की रेलिंग टूटी, बना हुआ है दुर्घटना होने का खतरा

Sun, 13 Mar 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
The railing of the culvert is broken, there is a danger of accident
पहाडपुर के पास नहर पर बनी पुलिया पर नही है रेलिंग । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
सादात। सादात से मौधिया जाने वाले मार्ग पर पहाड़पुर के पास नहर पर बनी पुलिया की रेलिंग टूटने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यह दूसरा अवसर है जब इस पुलिया की रेलिंग टूटी है। इसे टूटे हुए छह महीने से ज्यादा का समय हो गया लेकिन कोई इसकी सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल देवकली की यह शाखा नवापुरा गांव से निकल कर खुटवा से होते हुए कटघरा की तरफ गई हुई है। पहाड़पुर गांव के पास इस पर पुलिया बनी है। यहां पर सड़क घुमावदार होने के कारण इस पर भारी वाहन गुजरते समय पुलिया की रेलिंग को रगड़ते हुए पार होते रहे हैं। उन्हीं की ठोकर से यह रेलिंग टूटी है। इसके टूटने से नहर में छोटे एवं बड़े वाहनों के किसी समय इसमें गिरने का खतरा मंडरा रहा है। सबसे बड़ा खतरा तो यह है की नहर से सौ मीटर की दूरी पर बच्चों का स्कूल है। स्कूल आते-जाते समय बच्चों के इसमें गिरने का डर है। कई बार इसमें साइकिल सवार गिर चुके हैं। उस समय नहर में पानी नहीं होने के कारण उनकी जान तो बच गई लेकिन वे घायल जरूर हो गए। अभिभावकों और स्कूल के प्रबंधक मुसाफिर सिंह यादव एवं रामाश्रय यादव ने नहर विभाग के अधिकारियों को फोन कर इसकी जानकारी दे दी है लेकिन अभी तक इधर किसी का ध्यान नहीं गया है। गौरतलब है कि दस माह पूर्व भी इस पुलिया की यही रेलिंग वाहन की टक्कर से टूट गई थी। गांव वालों की मांग पर विभाग ने उसे ठीक कराया था। उसके बाद चार माह बीतते ही यह पुन: टूट गई। गांव के लोगों ने चेतावनी दी है कि पुलिया की रेलिंग शीघ्र नहीं बनी तो वह धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed