{"_id":"de6107a2514ef74aa01f6ee5e34c2212","slug":"the-punch-in-the-asha-and-anm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम-आशा में हुई हाथापाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम-आशा में हुई हाथापाई
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 15 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा संघ की जिलाध्यक्ष मंजू यादव की बर्खास्तगी की मांग को लेकर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरने पर बैठी एएनएम उस वक्त भड़क गई, जब एक आशा कार्यकर्ता ने वहां पहुंचकर जिलाध्यक्ष के पक्ष में बोलना शुरू कर दिया।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई तक होने लगी। लेकिन वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव का स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार, एएनएम संघ शुक्रवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद पर अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर एएनएम कुसुम पांडेय ने कहा कि आशा संघ की जिलाध्यक्ष मंजू यादव को जब तक बर्खास्त
नहीं किया जाता है, हमारा धरना चलता रहेगा। धरना के दौरान उस समय हंगामा की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब आशा कार्यकत्री छाया वहां पहुंची और जिलाध्यक्ष मंजू यादव के समर्थन में बोलने लगी। इस पर एएनएम कुसुम पांडेय भड़क उठी।
विज्ञापन
दोनों में हाथापाई होने लगी, जिससे कुछ समय से धरनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति मच गई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह शांत कराया। इस मौके पर अनीता राय, विमला राय, परमा राय, इंद्रकांति सिंह आदि मौजूद थीं।