फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The proposal to make Ghazipur a smart city was passed unanimously.

Ghazipur News: गाजीपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Fri, 02 Jan 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The proposal to make Ghazipur a smart city was passed unanimously.
जिला पंचायत की बैठक में मंचासीन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह व अन्य-स्रोत-सूचना विभाग - फोटो : सुभाष चौराहा से एक बाइक पर सवार तीन लोग और चालक ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा। संवाद
गाजीपुर। जिला पंचायत बोर्ड की सामान्य बैठक शुक्रवार को जिपं के सभागार में हुई। इसमें विकास के नए रोडमैप की ओर कदम बढ़ाते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी दे दी गई। इस दौरान शहर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में पहले पुनरीक्षित बजट 2025-26 के आय 11.78 करोड़ रुपये और व्यय 11.52 करोड़ रुपये और 2026-27 के 81.14 करोड़ रुपये के मूल बजट के सापेक्ष 79.29 करोड़ रुपये व्यय को सदस्यों की सहमति के साथ अनुमोदन मिला। इसके साथ ही शिक्षा, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य से जुड़ी जमीनी समस्याओं पर भी सदन में खुलकर चर्चा हुई, जिस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों ने जवाब दिए।
विज्ञापन

बैठक में जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रस्ताव पर शहर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा। सदस्यों ने इस प्रस्ताव को जनहित में बताते हुए समर्थन किया, जिसके बाद इसे अनुमोदित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव के पारित होने से शहरी बुनियादी ढांचे, यातायात, स्वच्छता और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार की उम्मीदें बढ़ गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक विकास कार्यों में पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। आम जनता से जुड़े मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
बैठक में सदर विधायक जय किशन साहू, जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं रखीं। सदस्यों ने सड़कों की खराब स्थिति, विद्युत आपूर्ति में बाधा, स्कूलों में सुविधाओं की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठाए, जिस पर अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।

बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने की। अंत में अध्यक्ष सपना सिंह ने उपस्थित विधायकों और जिला पंचायत सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed