{"_id":"68d6cfbdfe22190ff4021506","slug":"the-proposal-for-the-foot-overbridge-has-not-been-approved-even-after-three-months-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-139823-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: फुट ओवरब्रिज के प्रस्ताव को तीन महीने बाद भी नहीं मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: फुट ओवरब्रिज के प्रस्ताव को तीन महीने बाद भी नहीं मिली मंजूरी
सार
गाजीपुर के महराजगंज रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव तीन महीने से शासन की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। मंजूरी न मिलने से निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे प्रतिदिन जाम की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विस्तार
गाजीपुर। महराजगंज रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव को तीन महीने बाद भी शासन से मंजूरी मिल नहीं पाई है। इससे फुट ओवरब्रिज निर्माण की कवायद आगे नहीं बढ़ पा रही है। सेतु निगम को अभी भी शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार है।
शहर से महराजगंज की दूरी करीब 5 किलोमीटर है। महराजगंज रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव बनाकर सेतु निगम की ओर से जून महीने में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। सितंबर महीने का अंतिम सप्ताह चल रहा है।
लेकिन, अभी तक इस प्रोजेक्ट को शासन की ओर से हरी झंडी नहीं दी गई है। सेतु निगम के अभियंताओं का कहना है कि शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय आंकलन का गणना किया जाएगा। इसके बाद तय हो जाएगा कि प्रोजेक्ट में कितनी धनराशि खर्च होगी। वहीं महराजगंज रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण होने से डेढ़ लाख लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
महराजगंज रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक बंद होने से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे लोगों को जाम की समस्या से प्रतिदिन जूझना पड़ता है। लंबे समय से यहां पर ओवरब्रिज निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही है। ओवरब्रिज का निर्माण होने से महराजगंज बाजार, आसपास के गांवों के समेत जिला मुख्यालय के लोगों को भी सहूलियत मिलेगी।
जिला मुख्यालय के लोग भी वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर आवागमन करने के लिए महराजगंज रेलवे क्राॅसिंग से ही आवागमन करते हैं। संवाद