{"_id":"6ace733f495cf9869d0c90cb","slug":"the-price-of-a-coconut-has-reached-50-rupees-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-162083-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 50 रुपये हुआ नारियल का दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 50 रुपये हुआ नारियल का दाम
विज्ञापन
भदौरा तिराहा स्थित दुकान से फलों की खरीदारी करते लोग। संवाद
गहमर। नवरात्र शुरू होते ही फलों की कीमतों में तेजी आ गई है। केला 10 रुपये दर्जन और सेब 20 रुपये किलो तक महंगा हो गया है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले नारियल के दाम भी 30 से बढ़कर 40 से 50 रुपये प्रति पीस तक पहुंच गए हैं।
इससे व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को फलाहार के लिए अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। फल विक्रेता शंकर चौहान व रमेश कुमार ने बताया कि नवरात्र में मांग बढ़ने से थोक बाजार में फलों के भाव चढ़ गए हैं। कुछ दिन पहले 30-40 रुपये दर्जन बिकने वाला केला अब 50 से 60 रुपये दर्जन मिल रहा है। सेब की कीमत किस्म के अनुसार 110 से 140 रुपये किलो तक पहुंच गई है।
पपीता 120 से 180 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, 100 रुपये में चार पीस मिलने वाली कीवी अब तीन ही मिल रही है। फल विक्रेता बसंतु भाई ने बताया कि नवरात्र में नारियल की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आई है। मांग और बढ़ने पर फलों के दाम में और उछाल आने की आशंका है। संवाद