फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The presence of doctors of Saidpur CHC will be investigated

Ghazipur News: सैदपुर सीएचसी के डॉक्टरों की उपस्थिति की होगी जांच

Fri, 16 Jun 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
The presence of doctors of Saidpur CHC will be investigated
औड़िहार। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने बुधवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां कई प्रकार की कमियां एवं शिकायत पाए जाने पर उन्होंने विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उप जिला अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह पटेल को अस्पताल का निरीक्षण कर आख्या से उन्हें अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन

एमएलसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में हेल्थ एटीएम, सीबीसी जांच, बायोमैट्रिक मशीन बंद मिली। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने शिकायत की कि अधिकांश डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं आते हैं, फिर भी उपस्थिति लगा दी जाती है। शिकायत सुनते ही एमएलसी भड़क उठे। मौके पर फोन कर उन्होंने उपजिलाधिकारी डाॅ. पुष्पेंद्र पटेल व प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह को पहुंचने को कहा। उपजिलाधिकारी डाॅ. पुष्पेंद्र पटेल व नायब तहसीलदार आशीष कुमार सिंह के वहां पहुंचने पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछले 10 दिनों तक के कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से मिलान कर जो लोग कार्यालय नहीं आए हैं, फिर भी अगर उनका उपस्थिति रजिस्टर में आने की सूचना मिलती है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार आशीष कुमार सिंह और एडिशनल सीएमओ डाॅ. संजय सिंह, स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डाॅ. दीपक पांडेय की उपस्थिति में स्वास्थ्य केंद्र के सीसीटीवी फुटेज रिकार्डिंग (हार्ड ड्राइव) को जब्त कर सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed