फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The policemen who fired fire on the police got the police

पुलिस पर फायर झोंकने वाला बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 01 Sep 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
The policemen who fired fire on the police got the police
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी पर मंगलवार को सायंकाल पुलिस ने 25 हजार के इनामिया और टापटेन बदमाश को दौड़ाकर धर दबोचा। जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। पुलिस को यह सफलता बरेसर-अलावलपुर मार्ग पर मिली।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो इनामिया बदमाश की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसका पीछा करने लगी। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाश उन पर फायर झोंक दिए और भागने लगे। पुलिस ने किसी तरह दौड़ा कर एक बदमाश को पकड़ लिया। शेष भागने में सफल रहे। दिनदहाड़े पुलिस कर्मियों पर गोली चलने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। कासिमाबाद एवं बरेसर थाना क्षेत्र के कई घटनाओं में शामिल कासिमाबाद थाने के राजापुर कला गांव निवासी अभिषेक यादव की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी। यही कारण है कि वह थाने का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ उसके ऊपर 25000 का इनाम भी घोषित था। मंगलवार को सायंकाल बरेसर पुलिस को सूचना मिली कि बरेसर बाजार की तरफ से अलावलपुर अभिषेक यादव अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से एक घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में बदमाशों का पीछा किया। अलावलपुर चट्टी पहुंचते-पहुंचते बदमाशों ने बरेसर थाने के एक सिपाही को टारगेट करते हुए गोली चला दी। लेकिन पुलिस बाल-बाल बच गई। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को भागते हुए दौड़ा लिया। जिसमें एक बदमाश पकड़ा गया। पकड़े गए बदमाश का नाम अभिषेक यादव कासिमाबाद थाना क्षेत्र के राजापुर कला गांव निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed