फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The plants

रोपे गए 31 लाख 43 हजार पौधे

Sun, 05 Jul 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
The plants
सैदपुर के चकेरी धाम परिसर में पौधरोपण करते एमएलसी विशाल सिंह चंचल और अन्य। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में चलाए जा रहे वन महोत्सव के तहत आयोजित वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने चकेरी धाम में रविवार को पौध रोपण कर किया। जबकि मौजूद जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने भी पौधे लगाए। जिले भर में 31 लाख 43 हजार 360 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया था जिसे आज पूरा करने का दावा किया जा रहा है। लक्ष्य को पूरा करने को 26 विभागों सहित अन्य संस्थाओं को भी जिम्मेदारी दी गई थी। सैदपुर क्षेत्र के चकेरी धाम परिसर में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद वहां पीपल, बेल, परजाता, शीशम, कंजी, नीम, आम, बरगद अन्य प्रकार के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों को एमएलसी ने पौधे वितरण करते हुए कहा कि पौधरोपण के बाद इनकी सुरक्षा करना भी आवश्यक है। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह, हिमांशु सिंह, अनूप जायसवाल, मृत्युंजय कुमार आदि उपस्थित थे। डीएफओ जीसी त्रिपाठी ने बताया कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए काफी समय से तैयारी की जा रही थी। इस कार्य में कई विभागों का सहयोग लिया गया है। पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने 100 पौधे रोपे। शुभारंभ प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सादात : डायट सैदपुर के परिसर में रविवार को उप शिक्षा निदेशक सोमारू प्रधान और वरिष्ठ प्रवक्ता उमानाथ ने पौधरोपण किया। इस मौके पर डा. कमल नयन, डा. सर्वेश राय, राजवंत सिंह, राकेश कुमार यादव, अंकिता सिंह, सुमन तिवारी, बीके सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, रमाकांत चौधरी, अखिलेश सिंह यादव, गौरव जायसवाल, शीलभद्र, रमेश एवं ज्ञानचंद्र मौजूद थे। रेवतीपुर : जूनियर हाईस्कूल उत्तरी रेवतीपुर तथा कब्रिस्तान परिसर में रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख मुकेश राय तथा एसडीएम सेवराई विक्रम सिंह तथा वन क्षेत्राधिकारी मकसूद हुसैन ने 2475 पौधों का रोपण किया। इस मौके पर पीपल, बेल, परजाता, शीशम, कंजी, नीम, आम, बरगद अन्य प्रकार के पौधे लगाए गए। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र शर्मा, पशु चिकित्सक डॉ. आरपी सिंह, वन दारोगा प्रमोद राय, विनोद तिवारी, दारा राय, जयशंकर राय, अश्विनी राय, रणधीर यादव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed