{"_id":"62d9964380fe717d7641f8d8","slug":"the-pickup-of-kanwariyas-overturned-in-the-ditch-the-woman-died-ghazipur-news-vns6652342103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवरियों की पिकअप खाई में पलटी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवरियों की पिकअप खाई में पलटी, महिला की मौत
विज्ञापन
सुहवल थाना क्षेत्र के बेमुआ- नगसर मार्ग स्थित पटखौलियां गांव के पास बैजनाथ धाम जा रहे कांवरियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में घायल एक महिला कांवरिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दस कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रेन पकड़ने के लिए कांवरिया दिलदारनगर रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
नोनहरा थाना क्षेत्र के नोनहरा और फत्तेहपुर अटवा गांव से 11 कांवरिया बाबा धाम के लिए घर से निकले थे। कठवामोड़ के पास एक पिकअप बुककर दिलदारनगर रेलवे स्टेशन आ रहे थे, जिससे वहां से ट्रेन पकड़कर रवाना हो सके। बेमुआ- नगसर मार्ग स्थित पटखौलियां गांव के पास पिकअप के स्टेयरिंग पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलट गया। कांवरियों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्हें निकालने के प्रयास में जुट गए। इधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को पिकअप से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान नोनहरा निवासी लीलावती (60) की मौत हो गई, जबकि फूलगेंदा (48), नंदू यादव (50), भागीरथी (45), अमित चौधरी (15), मकरध्वज (65), छांगुर (65), सनीश्री (56), जोसना (60), मुखराम यादव (65) और सीता देवी (62) घायल हो गई। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल के परिजनों ने बताया कि पिकअप पर सवार कावरिया कठवामोड़ से बैजनाथ धाम जाने के लिए दिलदारनगर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। सड़क पर जमी काली मिट्टी पर पिकअप का पहिया पड़ा तो फिसलन काफी तेज हो गई और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर दुर्घटना की जानकारी परिजनों को होते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण परिवार के सदस्यों को शांत कराने में जुटे रहे।