फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The party will have to strengthen itself by struggling

Ghazipur News: संघर्ष करते हुए पार्टी को करना होगा मजबूत

Sun, 11 May 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The party will have to strengthen itself by struggling
गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की करंडा ब्लॉक कमेटी का 20वां सम्मेलन चोचकपुर स्थित कैंप कार्यालय कंचनपुर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन करते हुए जिला सचिव जनार्दन राम ने देश के अंदर मौजूद चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी का इतिहास गौरवशाली रहा है। आज भी हमें जनता के सवालों पर संघर्ष करते हुए पार्टी को मजबूत करना होगा।
मुख्य वक्ता पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि आज पूरे विश्व में पूंजीवादी विचारधारा और किसानों, मजदूरों, शोषितों, वंचितों की वैज्ञानिक समाजवादी विचारधारा के बीच संघर्ष जारी है।
विज्ञापन

हम शोषण विहीन समतामूलक भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सम्मेलन में ब्लॉक मंत्री की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट पर मुन्नीलाल, सूर्यनाथ, भूसी बिंद, राजेंद्र विश्वकर्मा, सीताराम वर्मा, लल्लन बिंद ने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट सर्वसम्मति से पास हुई। इसमें 13 सदस्यीय कमेटी एवं जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ।
पार्टी के संचालन के लिए डॉ. शिवमूरत बिंद मंत्री, मुन्नीलाल, राजेंद्र विश्वकर्मा सह मंत्री और रामप्रसाद वर्मा को कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। सम्मेलन का समापन जिला सह सचिव ईश्वरलाल गुप्ता ने किया।
इससे पहले पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सुनीता राजभर ने झंडारोहण किया। सम्मेलन की अध्यक्षता ताराचंद पांडेय एवं संचालन वरिष्ठ नेता बब्बन सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed