फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The only son died after being crushed by a trailer, the cousin brother was injured

Ghazipur News: ट्रेलर से कुचलकर इकलौते बेटे की मौत, चचेरा भाई घायल

Sat, 05 Apr 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The only son died after being crushed by a trailer, the cousin brother was injured
रेवतीपुर थानाक्षेत्र के यादव का पुरा बस्ती के सामने शुक्रवार को भोर में चचेरे भाई के साथ स्कूटी से ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक की ट्रेलर से कुचलकर मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन

मृतक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। स्कूटी सवारों को रौंदते हुए ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़ा। इसके बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह पांच बजे सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे। सेवराई एसडीएम लोकेश कुमार और जमानिया सीओ रामकृष्ण तिवारी के समझाने-बुझाने और आश्वासन के बाद सुबह आठ बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

रेवतीपुर के यादव का पुरा बस्ती निवासी उपेंद्र यादव (20) को प्रतियोगी परीक्षा देने पटना जाना था। दिलदारगनर से ट्रेन पकड़ने के लिए चचेरे भाई सत्यम यादव के साथ भोर में साढ़े चार बजे वह स्कूटी से स्टेशन जा रहे थे कि गाजीपुर से भदौरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने दाहिनी तरफ गलत दिशा में आकर पीछे से धक्का मार दिया। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर के पहिए से कुचलकर उपेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई सत्यम घायल हो गया। इसके बाद ट्रेलर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह पांच बजे गाजीपुर-बारा मुख्यमार्ग जाम कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी होने पर सेवराई एसडीएम लोकेश कुमार, जमानिया सीओ रामकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में गहमर, जमानिया, सुहवल, नगसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ग्रामीण मुआवजा और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सेवराई एसडीएम और सीओ से आश्वासन व समझा-बुझाकर सुबह आठ बजे जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय ने मृतक के पिता मन्नू यादव की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed