फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The old man was killed for refusing to sleep on the bed

चारपाई पर सोने से मना करने पर हुई थी वृद्ध की हत्या

Sat, 16 May 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
The old man was killed for refusing to sleep on the bed
भुड़कुड़ा पुलिस द्वारा पकड़ा गया हत्यारोपी युवक। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। बीते 13 मई की रात भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के झोटना गांव निवासी लाल सिंह (77) की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। इस मामले में मृतक की पत्नी मनतोरना देवी ने एक के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस केस दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि चारपाई पर सोने से मना करने पर वृद्ध की हत्या की थी।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे जांही गांव के पास बेसो नदी पुलिया से झोटना निवासी आरोपी पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और गमछा बरामद किया गया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 13 मई की रात लालजी सिंह अपने दरवाजा पर चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान मैं नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और चारपाई पर सोने के लिए कहा तो लालजी ने गुस्सा होते हुए मना कर दिया। इससे मुझे क्रोध आया और ईंट से वारकर उसकी हत्या कर दी थी। कोतवाल ने बताया कि अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में दारोगा अजय पांडेय, उमेशचंद्र विश्वकर्मा, सौरभ यादव, द्वारिका नाथ यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed