Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The numbers of three pairs of trains will be changed.

Ghazipur News: तीन जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलेंगे

Sat, 31 Oct 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The numbers of three pairs of trains will be changed.
एक जनवरी से लागू होगी नई व्यवस्था, महानगरी, तुलसी और बनारस एक्सप्रेस के नंबर में बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। रेलवे प्रशासन ने परिचालन कारणों से छह ट्रेनों की गाड़ी नंबर बदलने का निर्णय लिया है। इसमें मुंबई से बनारस और अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं। नई व्यवस्था एक जनवरी से लागू होगी।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने यह जानकारी दी। बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से बनारस जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस का वर्तमान नंबर 22177 बदलकर 11093 हो जाएगा। वापसी में बनारस से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली ट्रेन का नंबर 22178 के स्थान पर 11094 होगा। इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नंबर 22129 से बदलकर 11065 और वापसी में 22130 से बदलकर 11066 किया जाएगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बनारस जाने वाली एक्सप्रेस का नंबर 12167 के स्थान पर 11067 और बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली ट्रेन का नंबर 12168 के स्थान पर 11068 होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के संशोधित नंबर और परिचालन की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस या हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed