फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The noise of campaigning stopped, now pleading for votes from house to house

प्रचार का शोर थमा, अब घर-घर हो रही वोट के लिए मनुहार

Sat, 05 Mar 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
The noise of campaigning stopped, now pleading for votes from house to house
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव का समर जीतने के लिए धुरंधरों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार की शाम चुनाव प्रचार का शोर थमने तक मैदान में कूदे सूरमाओं और उनके समर्थकों की ओर से धुआंधार प्रचार कर एक-दूसरे के किले में सेंधमारी की पूरी कोशिश की गई। प्रचार थमने के बाद वह घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं से वोट की मनुहार कर रहे हैं। वोटों को अपने पाले में खींचने के लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न दलों के दिग्गज, प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों की तरफ से पूरी ताकत झोंक दी गई। वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न जगहों पर आयोजित जनसभाओं के माध्यम से अपने उम्मीदवार के समर्थन में फिजां बनाने का काम किया वहीं प्रत्याशी एवं समर्थकों तरफ से शहर के साथ ही विभिन्न विस क्षेत्रों में बाइक जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का भोंपू बंद होने से पहले तक विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के साथ कई बड़े नेताओं ने चुनावी सभा में लोगों से अपने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की। अब जबकि मतदान में करीब चौबीस घंटे का समय शेष रह गया है। प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों ने मतदाताओं के घरों का रुख कर लिया है। घर-घर संपर्क कर उनसे समर्थन मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed