फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The night was cold, bone-chilling

सबसे ठंड रही रात, हाड़ कांपा

Sat, 23 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 23 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
The night was cold, bone-chilling
 बादल छंटी और शुक्रवार को गुनगुनी धूप निकली। इसके बावजूद कड़ाके की ठंड
विज्ञापन
से राहत मिलना को दूर गलन और बढ़ गई। उत्तर-पछुआ हवाएं हाड़ को बेंध रही हैं। गुरुवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। पारा छह डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।

इससे रजाई में भी कंपकंपी छूटती रही। मौसम में आया बदलाव गेहूं, दलहन आदि रबी की फसलों के लिए फायदेमंद है लेकिन सब्जियों को इम्तिहान के दौर से गुजरना पड़ता है। किसानों को तरकारी को पाले से बचान के लिए सिंचाई और धुएं जैसे उपाय करने पड़ रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सर्दी का तेवर अभी दो दिनों तक तीखे ही रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक गुुरुवार की रात को पारा गिरकर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जबकि अधिकतम तापमान धूप निकलने के बावजूद शुक्रवार को 18 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं पहुंच पाया।

आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। दृश्यता 16 किलोमीटर होने के कारण शहर के बाहरी इलाकों में वाहनों की रफ्तार थमी तो नहीं है लेकिन धीमी जरूर हो गई है। उत्तर-पछुआ हवा चल रही है, जिससे सर्दी का एहसास गहरा हो गया है। प्रशासन ने 23 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

लोग घरों से बाहर निकलने से बचे रहे हैं, जिसके चलते सड़कों पर सन्नाट पसरा हुआ है। अलाव से लोगों का लगाव बढ़ा है। रेलवे स्टेशन, मिश्र बाजार, रोडवेज सहित तमाम प्रमुख स्थानों पर जल रहे अलाव के गिर्द लोग बदन सेंकते नजर आ रहे हैं।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि असमान में 31 फीसदी बादल छाए हुए हैं। बादल जैसे -जैसे छंटते जाएंगे गलन बढ़ती जाएगी। फिलहाल दो दिनों तक मौसम के इस तेवर से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

 ठंड को देखते हुए प्रशासन ने 23 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए हैं। लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं।  गहमर संवाददाता के मुताबिक  गंगा घाट, हनुमान चबूतरा, कामाख्या धाम मंदिर, थाना चौक, पकडी चौक, रेलवे स्टेशन पर अलाव के इंतजाम नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 सुहवल संवाददाता के मुताबिक सरसों, आलू, टमाटर, बैंगन, मिर्चा की फसल को पाले से बचाने के लिए किसान सिंचाई कर रहे हैं            जबकि गेंहू, चना, मटर, मसूर, अरहर के किसान खुश हैं। जिला कृषि अधिकारी एस के प्रजापति ने बताया कि आलू, दलहन में फफूंद लगने की आशंका है। ऐसे में 500 लीटर पानी में फफूंदनाशी दवा का छिड़काव करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed