फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The money in the bank is not blocking traffic

बैंक में पैसा न होने पर किया सड़क जाम

Mon, 16 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 16 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
The money in the bank is not blocking traffic
मरदह बाजार स्थित ग्यारह बजे तक स्टेट बैंक का ताला नही खुलने पर लगी खाता धारतों की भीड़।
बस स्टैंड के पास स्टेट बैंक की शाखा में ग्राहकों की परेशानी सोमवार को घंटों जारी रही। इस दौरान नाराज उपभोक्ता सड़क पर उतर गए और कैश की मांग करने लगे। ऐसा तब हुआ जब बैंक का ताला खुलने के बाद ग्राहकों से यह कहा गया कि कैश नहीं है। नाराज लोगों ने गाजीपुर-मऊ सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया। बवाल के बाद किसी तरह दोपहर से ग्राहकों में कैश का वितरण शुरू हो सका। जाम की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार की बंदी के बाद सोमवार को स्टेट बैंक की शाखा खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्राहक पैसे निकालने सहित अन्य कार्यों के लिए पहुंच गए। दस बजते ही लोगों के मन में यह बात आ गई कि अब बैंक खुल जाएगा, लेकिन साढ़े दस बजे तक भी बैंक न खुलने से लोगों का पारा गर्म होने लगा। 11 बजे बैंक खुलते ही कर्मियों द्वारा जैसे ही ग्राहकों को यह बताया गया कि कैश नहीं है, ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। हो-हल्ला करते हुए वह गाजीपुर-मऊ मार्ग  पर पहुंचे और जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन


थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों को समझा-बुझाकर आधा घंटा बाद जाम समाप्त कराया। शाखा प्रबंधक ने तत्काल उच्चाधिकारी से कैश के संबंध में बात की। कैश आने पर 12 बजे से ग्राहकों में इसका वितरण शुरू कराया गया। आधा घंटा तक जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम करने वालों में अरविंद, चंदा देवी, उर्मिला, संतरा देवी, दामोदर  वर्मा, जितेंद्र जायसवाल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed