फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The minister in charge explained the three years of government work

प्रभारी मंत्री ने सरकार के तीन साल के कार्यो का किया बखान

Thu, 19 Mar 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The minister in charge explained the three years of government work
गाजीपुर। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर राज्यमंत्री संसदीय कार्य/ ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग उत्तर प्रदेश के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने तीन साल के कार्यकाल में सेवा भावना से उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता के लिए रात दिन काम किया है। हमारे सीएम प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हैं। उनके नेतृत्व में गाजीपुर से गाजियाबाद तक सबका एक समान विकास हो रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बताया कि सीएम के निर्देश पर जिले में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के बाद किसानों के खेतों का स्थलीय निरीक्षण प्रभारी मंत्रियों ने किया है। किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट पूरी होते ही अगले दिन मुआवजे का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। जनपद के लघु एवं सीमांत कृषकों के उन्नयन एवं सतत् विकास के लिए फसल ऋणमोचन योजनान्तर्गत कुल 58783 कृषकों को 305.62 करोड़ रूपये का ऋण माफ किया गया है। कृषकों की आय में वृद्धि करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अन्तर्गत कुल 4,13,111 कृषकों को लाभान्वित किया जा रहा हैं। साथ ही 1,77,000 कृषकों को न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना से आच्छादित किया जा रहा हैं। पारदर्शी किसान योजनान्तर्गत 12.61 करोड़ रुपये से कृषकों में कृषि यन्त्र, बीज, कीटनाशक एवं अन्य कृषि सुधार कार्यों पर धनराशि व्यय कर 85003 कृषकों को डीबीटी के माध्यम से अनुदान प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (मोर ड्राप मोर क्राप) के अंतर्गत 1827 लाभार्थियों को 440.50 लाख की धनराशि वितरित कर लाभांवित किया गया है। कहा कि पूर्वांचल जो विकास से हमेशा अछूता रहा, उसके लिए पूर्वांचल विकास बोर्ड बनाकर विकास से जोड़ने का काम किया गया। वर्तमान में तैयार हो रहा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे गाजीपुर के विकास को नया आयाम देने वाला है। यह इस साल पूर्ण हो जाएगा। इसके साथ ही सैकड़ों दर्जनों योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों की बैठक ली। इसके पूर्व विकलांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया। इसके साथ ही कान की मशीन तथा अन्य उपकरण दिए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य, एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शिव प्रकाश गुप्त, एडीएम राजेश सिंह, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सदर विधायक संगीता बलवंत, जमानिया विधायक सुनीता सिंह, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, रमेश सिंह, ओमप्रकाश राय तथा शशिकांत शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed