फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The mercury rose by 2 degrees in a day, the temperature crossed 40

एक दिन में 2 डिग्री चढ़ा पारा, 40 के पार हुआ तापमान

Sat, 02 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The mercury rose by 2 degrees in a day, the temperature crossed 40
गाजीपुर। अप्रैल शुरू होते ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप अख्तियार कर लिया। दो दिनों में ही गर्मी ने मार्च के मुकाबले तापमान में इजाफा दर्ज किया है। शनिवार को जनपद का पारा 2 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। अधिकतम तापमान 40.30 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन गर्म हवाओं के चलने से लोगों का हाल-बेहाल हो गया। वहीं, शाम होते ही मौसम में उमस भी बढ़ गई। दिनभर की गर्मी के बाद शाम की उमस से लोग पीसने से तर-बतर होते रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में साफ संकेत दिया था कि अप्रैल के पहले हफ्ते में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगी। जो 2 अप्रैल को ही साफ नजर आने लगी। अभी अप्रैल, मई और जून पूरा बचा है। ऐसे में गर्मी का मौसम क्या रंग दिखाएगा इसको लेकर लोग आशंकित हैं। लोगों को अभी से एहसास होने लगा है कि इस बार गर्मी की बड़ी मार झेलनी पड़ सकती है। इधर, मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही एकाएक मौसम ने करवट लिया था और 15 दिन पहले गर्मी शुरू हो गई थी। मौसम में इस व्यापक परिवर्तन का असर आम जन-जीवन से लेकर खेती-किसानी तक पड़ सकती है। इससे फसल चक्र पर भी प्रभावित होने की आशंका है। साथ ही पैदावार पर भी असर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed