फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The mercury rises in the rainy season, the farmers sowing paddy get worried

बारिश के मौसम में चढ़ा पारा, धान बोने वाले किसान हुए चिंतित

Thu, 15 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The mercury rises in the rainy season, the farmers sowing paddy get worried
गाजीपुर। बारिश कम होने से किसानों को धान की खेती में सुखे की चिंता सताने लगी है। बारिश के सीजन में भी तापमान 36 डिग्री के पार पहुंचना और पखवाड़े भर से बारिश नहीं होने से सूखे की आशंका जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञ भी आशंका जता रहे हैं कि यही स्थिति रही तो धान की पैदावार प्रभावित होगा। अगर अगस्त माह में भी इंद्रदेवता मेहरबान नहीं हुए तो किसानों को सूखे की मार झेलनी पड़ सकती है। खेतों में इस समय धान के लिए पानी भरा जा रहा है लेकिन चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के चलते खेतों का पानी सूखने लगा है। साथ ही धूप से धान की फसल मुरझाने लगी है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में एक लाख 62 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की जाती है। इस वर्ष 29.98 प्रति हेक्टेयर उत्पादन का लक्ष्य रखा है। जिले में कुल 4 लाख आठ हजार किसान है, जबकि कृषि विभाग की वेबसाइट पर 5 लाख 27 हजार किसानों ने पंजियन कराया है। कृषि विभाग के अनुसार, जुलाई महीने में 292.2 मिमी औसतन बारिश होनी चाहिए। लेकिन अभी तक जुलाई महीने में सिर्फ 35.80 मिमी बारिश रिकार्ड की गई जो काफी कम है। जून महीने में लगातार बारिश होने से किसानों व विभाग के चेहरे खिल उठे थे लेकिन इसके बाद बारिश नहीं होने से चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

फिलहाल अभी सूखे के आसार नहीं है। बताया कि जितनी बारिश होनी चाहिए उतनी औसतन न होने से धान की फसलों के उत्पादन लागत बढने के साथ ही इसके उत्पाद पर भी असर पड़ सकता है। मृतुंजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed