फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The maximum temperature increased by 10 degrees Celsius in 12 hours

Ghazipur News: 12 घंटे में 10 डिग्री सेल्सियस बढ़ा अधिकतम तापमान

Fri, 13 Jun 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature increased by 10 degrees Celsius in 12 hours
जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को लोग उमस से बेहाल हो गए। तीखी धूप के कारण सड़क पर राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 10 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया। सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। शाम छह बजे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
बृहस्पतिवार को जनपद में अधिकतम तापमान 40 से अधिक व न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 9 बजे से ही धूप लोगों को चूभने लगी। दिन चढ़ते के साथ ही धूप की तल्खी भी बढ़ती चली गई। तीखी धूप के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकलें।
राहगीर चाय व नाश्ते की दुकानों पर आराम करते नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि अभी मौसम की तल्खी बरकरार रहेगी। हवाएं औसतन 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।
विज्ञापन

पानी डालकर ट्रांसफाॅर्मर को किया ठंडा : नंदगंज। स्थानीय बिजली उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों को गर्मी में ओवरहीट से बचाने के लिए बिजली निगम के कर्मी पानी डालकर ठंडा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र से बाजार समेत 60 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इनमें बरहपुर, नैसारा, श्रीगंज, इशोपुर, हकीमपुर, सिहोरी आदि शामिल हैं।
डायरिया, बुखार व पेट दर्द के पहुंचे 20 मरीज : जिला अस्पताल में डायरिया, बुखार, पेट दर्द संबंधित 20 मरीज उपचार कराने पहुंचे।
इसमें डायरिया के आठ और पेट दर्द और अन्य बीमारियों के मरीज शामिल हैं। सीएमएस डाॅ. राजेश सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में बचाव और सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed