फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The martyrdom of Manoj Kushwaha was remembered

Ghazipur News: मनोज कुशवाहा के शहादत को किया गया याद

Tue, 22 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The martyrdom of Manoj Kushwaha was remembered
बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बद्धुपुर के नोनियापुर निवासी मनोज सिंह कुशवाहा का मंगलवार को छठवां शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि उमाशंकर कुशवाहा ने शहीद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 22 नवंबर 2016 को माछिल सेक्टर में मातृभूमि की रक्षा करते हुए मनोज कुशवाहा शहीद हो गए। सरकार से शहीद के परिवार की मांग थी की परिवार के एक सदस्य को नौकरी, शहीद पार्क का निर्माण, शहीद के पैतृक गांव को जोड़ने वाली सड़क को शहीद के नाम से दर्ज करने व पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी देकर शहीद के पत्नी और बच्चों को सामाजिक सम्मान और भविष्य के लिए आर्थिक मदद की व्यवस्था कराना था। लेकिन जिस तरह से सरकार ने वादाखिलाफी की वह निंदनीय है।
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि देश स्वतंत्र है और हम सब स्वतंत्रता पूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं तो इसमें सबसे प्रमुख योगदान देश की सेना का है। जो देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर तैनात है। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह ने कहा आज हम सैनिकों के बल पर ही अपने देश की रक्षा हो रही है और देश को शहीदों की कुर्बानी को कभी भूलना नहीं चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, ग्राम प्रधान सुभाष राम ,अनिल राजभर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता शहीद के पिता हरी लाल कुशवाहा और संचालन पूर्व प्रधान आकाश राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed