फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The market will remain closed today in support of the strike

धरने के सर्थन में आज बंद रहेगा बाजार

Sat, 17 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The market will remain closed today in support of the strike
दिलदारनगर। गहमर रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना को व्यापार मंडल ने समर्थन देते बाजार बंद रखने का एलान किया है। ऐसा गहमर स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर किया जा रहा है। शुक्रवार की शाम उपाध्यक्ष अमजद हुसैन के आवास पर गहमर व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि ट्रेनें व्यापार का एक हिस्सा बन चुकी हैं। रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का ठहराव खत्म कर देने से व्यापारियों के सामने संकट हो गया है। उन्हें दिल्ली, वाराणसी, पटना, कोलकाता की मंडियों तक आने-जाने में परेशानी हो रही है। महामंत्री दुर्गा चौरसिया ने कहा कि व्यापारियों ने मिल कर यह फैसला किया है कि रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद कर धरने में शामिल होंगे। बैठक म़ें अच्छेलाल कुशवाहा, पिंटू सिंह, चंदन सिंह, प्रेमकुमार सिंह, मोतीलाल कुशवाहा, राजेश वर्मा, संतोष चौरसिया सहित कई व्यापारी मौजूद थे। अध्यक्षता रेल पुन: ठहराव समिति की कार्यकारिणी के सदस्य आनंद मोहन एवं संचालन व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अमजद हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed