{"_id":"697e472ddb33e4360d089d61","slug":"the-man-was-attacked-by-his-own-brothers-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-146460-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सगे भाइयों ने युवक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सगे भाइयों ने युवक पर किया हमला
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के नगर के चौधरी मोहल्ले में घरेलू सामान खरीदने निकले एक युवक पर पड़ोस के ही दो सगे भाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक की आंख और गाल पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर करके मामले की जांच में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि चौधरी मोहल्ला निवासी सूरज चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 29 जनवरी की शाम वह बाजार में घरेलू समानों की खरीदारी कर रहा था। मोहल्ले के ही राजा और किशुन वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के उलझ गए। बात हाथापाई तक पहुंच गई, जिसके बाद आरोपियों ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।