फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The main road of Ramwal village is submerged for two months

रमवल गांव का प्रमुख मार्ग दो माह से जलमग्न

Sat, 11 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The main road of Ramwal village is submerged for two months
क्षेत्र के रमवल गांव का प्रमुख मार्ग दो माह से जलमग्न है, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते अभी तक जलनिकासी के उचित प्रबंध न किए जाने से यह समस्या लोगों के लिए नासूर बनती जा रही है। साथ ही पानी से उठ रहे दुर्गंध से गांव में अब संक्रामक बीमारी के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। यही नहीं मार्ग के पास से गुजरने वाले राहगीरों के लिए यह मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। ग्रामीण अब दूसरे मार्गों से होकर आने जाने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसको लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन इसको लेकर जिस तरह से उदासीनता बरती जा रही वह समझ से परे हैं। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर इस समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो लोग सड़कों पर उतरने को विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। बावजूद स्थानीय महिलाओं और पुरुषों को दिन-रात दूसरे मार्गों से होकर आ जा रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी बाहर से आने वाले अनजान लोगों को जो जानकारी के अभाव में पानी से होकर गुजरते समय गिरकर उनके कपड़े खराब होने से साथ वह चोटिल भी हो जा रहे हैं। ग्रामीण इस अर्व्थवस्था को लेकर अधिकारियों को कोसते नजर आ रहे हैं। लोगों ने बताया कि बरसात में तो स्थिति पूरी तरह से बदतर हो जाती है। इस संबंध में जमानिया एसडीएम भारत मार्गव ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है। जलनिकासी की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित करने के लिए रेवतीपुर खंड विकास अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed