फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The last person to win the booth will have to be taken care of: Swatantra Dev Singh

बूथ जीतने के लिए अंतिम व्यक्ति का रखना होगा ध्यान: स्वतंत्र देव सिंह

Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The last person to win the booth will have to be taken care of: Swatantra Dev Singh
सैदपुर स्थित भाजपा कैंप कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में प्रद - फोटो : GHAZIPUR
विधानसभा क्षेत्र सैदपुर स्थित भाजपा कैंप कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रहनुमाई में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। वे किसानों, उद्यमियों के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी रात दिन काम कर रहे हैं जो श्रम के बल पर अपनी दो वक्त की रोटी चलाते हैं। सदन में उन्होंने किसानों की सभी मांगों को पूरा करते हुए देश को संदेश दिया है कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह किसानों की हितैषी है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के विकास के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। समाज के किसी वर्ग का व्यक्ति उपेक्षित न हो और सब का समान रूप से विकास हो सके इसके लिए वह पूरी निष्पक्षता से कार्य कर रहे हैं। पार्टी के कार्यों और देश की बढ़ रही ताकत का लोहा विदेश में भी माना जा रहा है। विपक्षी दलों के हौसले पस्त हैं। ऐसे में विपक्षी दल तरह-तरह के रोड़ा अटकाने का कार्य कर रहे हैं। हालात को देखते हुए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी से अपना दायित्व निभाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष सैदपुर में मंडल के चार जनपदों वाराणसी समेत गाजीपुर, जौनपुर एवं चंदौली जनपद के विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों, चुनाव संचालन समिति के संयोजकों समेत सैदपुर विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक पिछली कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को सम्मान नहीं मिलेगा तब तक पार्टी का बूथ जीतने और चुनाव जीतने का सपना साकार नहीं किया जा सकता। वहीं, पार्टी संगठन के पदाधिकारियों की जमकर क्लास लेते हुए उन्होंने उनकी जिम्मेदारियों और दायित्वों को ठीक से निभाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के पदाधिकारियों से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने उनके कार्य प्रणाली की भी परख की। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व का भी एहसास कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने एक-एक कर चुनाव के सभी बिंदुओं से जुड़े कार्यों के बारे में पदाधिकारियों को निर्देश दिया। चुनाव से जुड़े जिला संयोजकों एवं जिला प्रभारियों को बूथ प्रभारियों के साथ गांव में जाने तथा मंडल प्रभारियों को हर गांव में 5 दिन का प्रवास करने का सुझाव दिया। उन्होंने जिला अध्यक्षों जिला महामंत्रीओं से भी कार्य की स्थिति और और उनके कार्य करने की क्षमता का भी आकलन किया। अपने एंटे घंटे से अधिक उद्बोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया। इसके पूर्व कार्यक्रम के संयोजक एवं सैदपुर विधायक सुभाष पासी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक समेत संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बुके देकर उनका माल्यार्पण किया। दीप प्रज्वलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी समेत पार्टी के दिवंगत नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था।

कार्यक्रम में सुभाष पासी के अलावा अक्षर फाउंडेशन की अध्यक्षा रीना पासी प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ,अखिलेश कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह, हरिनाथ सोनकर सुमन कमलापुरी ,शीला सोनकर ,शैल कुमार , राजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक में गाजीपुर जनपद के अलावा चंदौली जनपद के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed