फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The laborer who went to unload the ballast died after being struck by a train

गिट्टी उतारने गए मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 09 Sep 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The laborer who went to unload the ballast died after being struck by a train
भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के पास सुबह शौच के लिए जा रहे मजदूर राधेश्याम राजभर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत गई।
विज्ञापन

मजदूर राधेश्याम राजभर सैदपुर थाना क्षेत्र के भदेला गांव का रहने वाला है। वह ट्रक से गिट्टी, बालू उतारने का कार्य करता था। राधेश्याम सात सितंबर की शाम सैदपुर से गिट्टी लदी ट्रक पर चढ़कर जखनियां स्थित रेलवे के निर्माणाधीन कार्य में गिट्टी उतारने के लिए आया था। रात में ही ट्रक रेलवे पटरी के किनारे खड़ी कर चालक सहित मजदूर सो रहे थे। तभी शौच के लिए जा रहे राधे श्याम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

राधेश्याम की शादी 7 वर्ष पूर्व खानपुर के अमेहना गांव निवासी गीता राजभर से हुई थी। उसके दो बेटे अतुल (2) और करन (1) हैं। दो भाइयों में मृतक राधेश्याम छोटा था। परिजनों को जानकारी मिलते ही धाड़ें मारकर बिलखने लगे। कोतवाल राजू दिवाकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed