फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Khelurai Patti incident brought back memories of the triple murder.

Ghazipur News: खेलूराय पट्टी की वारदात ने ताजा कर दी तिहरे हत्याकांड की याद

Sat, 27 Dec 2025 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The Khelurai Patti incident brought back memories of the triple murder.
गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के खेलूराय पट्टी में बुधवार की रात में दो युवकों की नृशंस हत्या और एक के लापता होने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस वारदात के बाद डिलिया में करीब छह महीने पहले हुए तिहरे हत्याकांड की यादें ताजा होने से लोग सिहर उठे हैं।
विज्ञापन

खेलूराय पट्टी की गलियों और पोखरे के आसपास पसरा खून देख करीब छह महीने शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव में हुए तिहरे हत्याकांड की याद आ गई। 27 जुलाई को डिलिया गांव में बेटे ने ही अपने माता-पिता और बहन को दौड़ा कर कुल्हाड़ी से काट डाला था। वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत भाग गया था। उस समय भी पुलिस ने पड़ोसियों और ग्रामीणों से पूछताछ की थी, लेकिन दहशत के को कोई व्यक्ति कुछ कहने को तैयार नहीं हुआ था।
विज्ञापन

अब डिलिया गांव से करीब 40 किलोमीटर दूर खेलूराय पट्टी में हुई वारदात ने लोगों को फिर से झकझोर दिया है। ग्रामीण बताते हैं कि जैसे डिलिया में घर से लेकर खेत तक खून पसरा था, वैसा ही मंजर खेलूराय पट्टी में भी देखने को मिला। पोखरे के किनारे मिले शव और खून के निशान वारदात की भयावहता बयां कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 18 फरवरी 2017 गहमर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक पलटने से एक बच्चे की मौत के बाद लोगों थाने में तोड़फोड़, आगजनी और पुलिस कर्मियों पर पथराव किया था।

उधर, बृहस्पतिवार को वैसे ही हालात बनते नजर आए थे, लेकिन प्रशासन की सक्रियता से स्थिति नियंत्रित हो गई। फिलहाल खेलूराय पट्टी में भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारी भी गांव में डटे हुए हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। गांव की गलियों में सन्नाटा और चेहरों पर खौफ झलक रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed