फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The issue of inflation, unemployment, corruption and development was missing in the elections

चुनाव में गायब रहा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और विकास का मुद्दा

Fri, 25 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The issue of inflation, unemployment, corruption and development was missing in the elections
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला काउंसिल की बैठक कार्यालय भारद्वाज भवन पर बृहस्पतिवार को हुई। इस अवसर पर रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव पूरी तरह से जातिवाद, धनबल, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर लड़ा गया। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, विकास के मुद्दे गायब रहे। पार्टी के प्रत्याशियों ने इन्हीं सवालों पर संघर्ष किया। जनता द्वारा प्राप्त मत हमें लड़ने की प्रेरणा देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्ता के घमंड में लोकतंत्र को कुचलना बंद किया जाए। इस अवसर पर पार्टी सदस्यता नवीनीकरण 15 अप्रैल तक पूरा करने, 28-29 मार्च को श्रमिकों की हड़ताल का समर्थन करने एवं 14 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। प्रस्ताव के जरिए पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम को घटाने की सरकार से मांग की गई। बैठक में सह सचिव रामअवध, जनार्दन राम, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख रामायण यादव, डॉ. रामबदन सिंह, रामलाल, ईश्वरलाल गुप्ता, रामपरीखा यादव, राम शुक्ला, बच्चेलाल, रामजन्म राम, शमीम अहमद, इरशाद अहमद, राजीव सिंह, चतुरी मास्टर, मुन्ना प्रजापति, ओमप्रकाश गुप्ता, दिनेश प्रजापति आदि ने विचार प्रकट किया। इससे पूर्व शहीद ए आजम भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर स्वाधीनता सेनानी पब्बर राम को भी याद किया गया। अध्यक्षता श्यामा प्रसाद राजभर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed